By TUSHAR VERMA August 28, 2025
Cg Staff Nurse Recruitment 2025 अगर आप छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत स्टाफ नर्स पदों पर नौकरी करने के लिए इच्छुक है तो आपके लिए संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ द्वारा 12वीं एवं बीएससी नर्सिंग पास के लिए 225 स्टाफ नर्स पदों पर वैकेंसी जारी किया है। छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स भर्ती 2025 के लिए आप निर्धारित योग्यता एवं पात्रता रखते हैं तो छत्तीसगढ़ व्यापम की ऑफिशल वेबसाइट में 3 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ व्यापम स्टाफ नर्स वैकेंसी की ऑफिशल नोटिफिकेशन एवं भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी यहां अवलोकन कर सकते हैं।
